फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Refused to run the bus in the afternoon, when stopped the driver-conductor went on leave

Banda News: देश में सबसे अधिक तपा बांदा, गर्मी से तबीयत बिगड़ने पर दो की मौत

Wed, 27 May 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 27 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Refused to run the bus in the afternoon, when stopped the driver-conductor went on leave
फोटो - 12 कलेक्ट्रेट में दोपहर के समय पसरा सन्नाटा। संवाद
बांदा। नौतपा का दूसरा दिन भी बांदा देश में सबसे गर्म रहा। सुबह से ही झुलसाने वाली हवा ने लोगों को घरों के अंदर रहने को मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी में बिगड़ने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दोपहर के समय सरकारी दफ्तरों, प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। कामगार भी छांव में आराम करते मिले।
विज्ञापन




मंगलवार की सुबह नौ बजे से गरम हवाओं के थपेड़े चलने शुरू हुए। सुबह 11 बजे से तापमान में रफ्तार पकड़ी तो दोपहर दो बजे तक तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया, जो बाद में 47.4 डिग्री रुका। हवा में नमी का प्रतिशत और गिरने से तपन और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान भी सोमवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़कर 31 पर पहुंच गया। वहीं भीषण गर्मी के चलते फतेहपुर मलवां थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी 33 वर्षीय रामकृपाल साइकिल से चित्रकूट जा रहे थे। चिल्ला कस्बे के पास अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह सड़क किनारे गिर पड़े। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं कतरावल गांव के 57 वर्षीय रामकिशोर मुरवां गांव से निमंत्रण कर वापस घर लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसके सीने में तेज दर्द उठने से हालत बिगड़ने लगी। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी और लू के कारण दोनों की मौत होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि एवं मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि, नौतपा की अधिक गर्मी मानसून को प्रभावित करती है। 28 मई तक लू का प्रकोप रहेगा। उसके बाद बादल और आंधी की संभावना है। कहीं-कहीं पानी की बौछार हो सकती है।




------



भीषण गर्मी में दो की तबीयत बिगड़ी, मौत

चित्रकूट दर्शन को निकले युवक ने रास्ते में तोड़ा दम

निमंत्रण से लौटे अधेड़ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज लू लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों में दो लोगों की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों मामलों में लू लगने की आशंका जताई है।

डॉक्टरों की सलाह



बाहर जाने से पहले क्या करें:



घर से निकलने से पहले 1-2 गिलास पानी पीएं। अपने साथ पानी की बोतल रखें।

हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। धूप के चश्मे का प्रयोग करें।

टोपी, छाते का उपयोग करें।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच सीधे धूप में जाने से बचें।

बाहर जाने से पहले हल्का खाना खाएं।

घर आने के बाद क्या करें:

धूप से आकर तुरंत बहुत ठंडे पानी में न नहाएं और न ही एसी या कूलर के सामने बैठें। शरीर को सामान्य तापमान पर आने दें।



सबसे पहले हाथ-मुंह धोएं और पसीना सुखाएं। जरूरत हो तो ठंडे पानी से स्नान करें।



नींबू पानी, ओआरएस का घोल, नारियल पानी, या सत्तू पीएं।



कुछ देर पंखे की हवा में आराम करें।

फोटो - 12 कलेक्ट्रेट में दोपहर के समय पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो - 12 कलेक्ट्रेट में दोपहर के समय पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed