फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Salaries of four officers withheld following negative feedback.

Banda News: निगेटिव फीडबैक मिलने पर चार अफसरों का वेतन रोका

Thu, 11 Jun 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 11 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Salaries of four officers withheld following negative feedback.
बांदा। आरजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी निस्तारण न करने पर जिला स्तर के चार अधिकारियों के वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है। जिलाधिकारी की समीक्षा में इनका कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया।
विज्ञापन




जिलाधिकारी अमित आसेरी ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आरजीआरएस) के प्रकरणों की समीक्षा की। जिसमें पाया गया कि जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा आरजीआरएस के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे निरंतर नेगेटिव फीडबैक में बढ़ोतरी हो रही है। शिकायत की संतुष्टि के बिना ही शिकायत का निस्तारण दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन




जिससे शासन स्तर पर आरजीआरएस की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। शासन स्तर पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चेतावनी दी है कि इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने व बिना शिकायतकर्ता की संतुष्टि के शिकायत का निस्तारण दिखाने संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आरजीआरएस की शिकायतों में सर्वाधिक निगेटिव फीड के मिलने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, उप निदेशक कृषि, जिला पंचायत राज अधिकारी का अग्रिम आदेशों तक के लिए वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। हिदायत दी है कि वह समय रहते शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। भविष्य में इस तरह का निगेटिव फीडबैक नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed