फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sat in the field, first drank alcohol, then consumed poison; died during treatment.

Banda News: खेत में बैठकर पहले पी शराब फिर खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

Thu, 11 Jun 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 11 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sat in the field, first drank alcohol, then consumed poison; died during treatment.
बांदा। चित्रकूट के एक गांव में मजदूर ने अपने ही खेत में बैठकर शराब पी, इसके बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन को जानकारी हुई तो चित्रकूट के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां पर बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं बता पाए। युवक की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन




चित्रकूट जनपद के पहरा बरुई निवासी 45 वर्षीय कमलेश को मंगलवार की शाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जिसने बुधवार की देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्छराज ने बताया कि बीते पांच मई को भाई रिंकू की शादी हुई थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल था। मंगलवार की शाम वह खेत गया जहां उसने शराब पीने के साथ ही जहर खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर जब जानकारी हुई तो चित्रकूट के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। भाई बच्छराज ने बताया कि आत्महत्या क्यों किया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed