{"_id":"6a189041ec9f63c217026f99","slug":"strict-action-ordered-against-illegal-logging-banda-news-c-212-1-bnd1017-147302-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अवैध लकड़ी कटान पर सख्त कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अवैध लकड़ी कटान पर सख्त कार्रवाई के आदेश
Fri, 29 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 29 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतल (बांदा)। भीषण गर्मी के मद्देनजर मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी ने जिले में अवैध लकड़ी कटान पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। यह आदेश लकड़ी के ढेर लगाकर हरे वृक्षों की कटाई करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध है।
सभी प्रभागीय वन अधिकारियों को तीन दिन के भीतर जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है। उत्तर प्रदेश इमारती लकड़ी नियमावली 1978 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। वन दरोगा देवांशु सिंह ने बताया कि 25 मई को झांसी से आदेश जारी हुआ है। वह करतल सड़क और गिरवा क्षेत्र में अवैध अड्डों की जांच कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में विगत चार वर्षों से गैर कानूनी कटान चल रही है। प्रतिबंध हरे वृक्षों की कटाई एक कानूनी अपराध है, जिस पर सख्ती से रोक लगाई गई है।