सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   TAC inquiry should be conducted against PWD Assistant Engineer

Banda News: पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता के खिलाफ हो टीएसी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 18 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
TAC inquiry should be conducted against PWD Assistant Engineer
फोटो- 17 सहायक अभियंता के भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते बुंदेलखंड न्याय मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : मिहींपुरवा के मटेहरी में आबादी में दिखा तेंदुआ।
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड न्याय मोर्चा ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सहायक अभियंता के भ्रष्टाचार व अर्जित की गई संपत्ति की जांच सीबीआई व टीएसी से कराने व मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
Trending Videos

बुंदेलखंड न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता ने तैनाती के दौरान साठ गांठ कर सरकार को करोड़ो रुपये की क्षति पहुंचाई है। इससे उन्हाेंने अकूत संपत्ति अर्जित की है। शासन से उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में सहायक अभियंता की ओर से किए गए भुगतानों की टीएसी जांच व सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही निलंबित किए जाने की भी मांग की है। इसके पूर्व उनका स्थानांतरण 14 जून 2025 को हो चुका है लेकिन उन्होंने अपने नवीन तैनाती स्थल बस्ती में कार्यभार भी ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed