{"_id":"6994be74e8740de2190c01e8","slug":"two-year-old-boy-dies-after-drowning-in-a-pond-banda-news-c-212-1-sknp1006-141287-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तालाब में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तालाब में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 14 जिला अस्पताल में रोते-बिलखते मासूम के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बांदा। घर के पास स्थित तालाब के किनारे खेल रहे दो वर्षीय मासूम का पैर फिसल जाने से तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव पानी में उतराता देखा तब जानकारी हो सकी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि उनके गांव का प्रमोद कुमार उर्फ छोटू (2) मंगलवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित शंकर तालाब के पास खेल रहा था। खेल-खेल में पैर फिसल जाने से वह तालाब में डूब गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। दोपहर 12 बजे करीब उसका शव पानी में उतराता मिला तो ग्रामीणों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। वह उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां ट्रॉमा सेंटर में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव लेकर घर चले गए हैं। उधर, प्रधान अशोक ने बताया कि प्रमोद दो भाई व दो बहन में सबसे छोटा था। पिता योगेंद्र पाल मजदूरी करते हैं। हादसे की जानकारी पर हल्का लेखपाल अतुल भदौरिया ने घर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को कहा, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। इस संबंध में देहात कोतवाली के एसएसआई अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
Trending Videos