फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager drowns in Yamuna river while bathing with friends, dies

Banda News: दोस्तों संग नहाने गया किशोर यमुना में डूबा, मौत

Wed, 20 May 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 20 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in Yamuna river while bathing with friends, dies
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गए किशोर की गहराई में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू चलाया। किशोर को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




सबादा गांव निवासी जयकरन का 15 वर्षीय बेटा निलेश मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव के कुछ दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। घर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित अढ़ावल घाट पर नहाते समय उसका पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां कमलेश ने बताया कि निलेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पैलानी थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि किशोर की मौत पानी में डूबने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed