पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Temperatures rose again after two days of monsoon rain; the mercury hit 41 degrees.

Banda News: दो दिन मानसूनी बारिश के बाद तापमान ने फिर बनाई बढ़त, 41 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 05 Jul 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Temperatures rose again after two days of monsoon rain; the mercury hit 41 degrees.
दोपहर दो बजे शहर के बलखंडी नाका चौराहे पर पसरा सन्नाटा। संवाद
बांदा। तिंदवारी। दो दिन मानसूनी बारिश के बाद तापमान ने फिर से बढ़त बनानी शुरू कर दी है। शनिवार की तरह रविवार को भी अधिकतम पारा एक डिग्री चढ़कर 41 पर पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान ने भी बढ़त बनाते हुए एक डिग्री की उछाल मारा और 29 डिग्री पर टिका रहा। सुबह से ही तेज धूप के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रमुख मार्गों और प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन



वहीं तिंदवारी में बादल छाए रहने के बाद बिना बरसे ही लौट जाने से लोग मायूस रहे। उमस ने लोगों को परेशान किया। इससे किसान भी परेशान हैं। कस्बे के रामगोपाल, जयप्रकाश, राजन ने बताया कि भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। आषाढ़ का महीना सूखा ही गुजरता जा रहा है। उन्होंने धान फसल की तैयारी कर रखी है। बारिश न होने से वह भी झुलस रही है। अगर बारिश नहीं हुई तो नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन




कृषि एवं मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि हवा में नमी का प्रतिशत घटने से गर्मी में इजाफा हुआ है।

दोपहर दो बजे शहर के बलखंडी नाका चौराहे पर पसरा सन्नाटा। संवाद

दोपहर दो बजे शहर के बलखंडी नाका चौराहे पर पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed