{"_id":"6a19ee2630a88b847c039aa6","slug":"the-body-of-a-woman-who-had-gone-with-her-lover-was-found-in-sajeti-banda-news-c-212-1-bnd1017-147368-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सजेती में प्रेमी संग गई महिला का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सजेती में प्रेमी संग गई महिला का शव मिला
Sat, 30 May 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 30 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 20 रुक्मिणी। फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटौंध (बांदा)। सजेती थाना क्षेत्र में आठ माह पहले प्रेमी संग गई 26 वर्षीय रुक्मिणी का शव मिला। उसकी गुमशुदगी 24 सितंबर 2025 को दर्ज कराई गई थी।
रुक्मिणी ने 27 तारीख को अपने ससुर चुन्नू साहू को तबीयत खराब होने की बात कहकर सजेती थाना के पास बुलाया था। ससुर के पहुंचने पर रुक्मिणी मृत मिली। उसके दो बच्चे राजकुमार (6) और सत्यम (4) वहीं मौजूद थे। एक अज्ञात व्यक्ति ससुर को लगातार लोकेशन देता रहा और उनके पहुंचने से पहले ही गायब हो गया।
थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने रुक्मिणी को खोजने का काफी प्रयास किया था, लेकिन लोकेशन बदलने के कारण सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।