{"_id":"6a08c40481f0db7cee04d1d7","slug":"the-body-of-the-old-man-was-not-found-even-after-72-hours-banda-news-c-212-1-bnd1007-146601-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 72 घंटे बाद भी नहीं मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 72 घंटे बाद भी नहीं मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
फोटो - 35 गणेश पहाड़ी के जलकुंड में शव की तलाश में राहत आपदा बल के सदस्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटौंध बांदा। कस्बे के गणेश पहाड़ी के जलकुंड में गिरे वृद्ध रजौली का शव करीब 72 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो सका। प्रयागराज से आई आपदा राहत बल की टीम दो दिनों से शव की तलाश में जुटी हुई है। वृद्ध का सुराग न लगने से परिजन में व्याकुलता है। वृद्ध की पत्नी बार-बार बेहोश हो जाती है।
कस्बे के बेबे थोक मोहल्ला निवासी रजौली अपनी पत्नी मंझली के साथ 13 मई की शाम बकरियां चराने गए थे। प्यास लगने पर वह गणेश पहाड़ी के जलकुंड में पानी भरने गए। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुंड में समा गए। कुंड में करीब 250 फीट गहरा पानी भरा हुआ है जिससे आपदा राहत बल के सदस्य व गोताखोर परेशान है। बार-बार जाल डालने के बाद भी शव उसमें नहीं फंस रहा। इस दाैरान थानाप्रभारी दीपेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी व राजस्व कर्मी मौजूद है।
तीन दिन से घर में नहीं जला चूल्हा
रजौली 13 मई की शाम गणेश पहाड़ी के जलकुंड में गिर गए। उनका शव न मिलने से परिजन परेशान हैं। परिवार में बीते तीन दिनों से चूल्हा नहीं जला है। वृद्ध की पत्नी मंझली बार-बार बेहोश हो जाती हैं। पीड़ित परिवार के सदस्यों के लिए पड़ोसी खाना बनाकर लाते हैं जिससे बच्चों सहित अन्य को राहत मिलती है।