फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The demand for no entry was raised 22 times, and anger erupted after six deaths.

Banda News: 22 बार उठी नो-इंट्री की मांग, छह मौतों के बाद फूटा गुस्सा

Fri, 29 May 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 29 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The demand for no entry was raised 22 times, and anger erupted after six deaths.
फोटो- 34 मृतक परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते सपा विधायक विशंभर सिंह यादव। संवाद
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने प्रशासनिक व्यवस्था और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के दावों की पोल खोल दी है। कोर्रही गांव और बिसंडा कस्बे के लोगों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से कस्बे में नो इंट्री लागू करने और ओवरलोड ट्रकों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक 22 बार लिखित और मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। नतीजा यह हुआ कि बुधवार को हुए भीषण हादसे में छह लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद बृहस्पतिवार को कोर्रही गांव पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने मृतक नवीन, सोहनलाल, राकेश, ममता, शाहबाज व घूरी गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर प्रसाद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान विधायक विशंभर सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि यदि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं मिला तो वह इस मुद्दे को सदन तक उठाएंगे। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जिले में अवैध ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने और बिसंडा कस्बे में नो इंट्री लागू कराने के लिए वह अधिकारियों को पत्र लिखेंगे और आवश्यक कार्रवाई के लिए दबाव बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्रही गांव के निवर्तमान प्रधान अयूब खां ने बताया कि गांव और कस्बे से होकर दिन-रात ओवरलोड भारी वाहन गुजरते हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने या भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed