{"_id":"6a81f6e78f485724df0c9b16","slug":"the-family-said-that-the-delivery-took-place-at-the-chc-itself-banda-news-c-212-1-bnd1020-150914-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: परिजन बोले सीएचसी पर ही हुआ था प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: परिजन बोले सीएचसी पर ही हुआ था प्रसव
Sun, 16 Aug 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। सीएचसी में एक महिला के प्रसव को लेकर विवाद सामने आया था। प्रसूता की मां ने अस्पताल परिसर के बाहर बच्चे को जन्म देने की बात को झूठा बताया है। सीएचसी अधीक्षक ने भी पुष्टि की है कि प्रसव अस्पताल के अंदर ही हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
13 अगस्त को बरईमानपुर गांव निवासी शिवानी जोशी को दोपहर करीब 12:30 बजे सीएचसी लाया गया। स्टाफ नर्स मोनिका सिंह की जांच में हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 6.4 ग्राम पाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. चेतना ने सुरक्षित प्रसव के लिए दोपहर करीब 1:35 बजे शिवानी को मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया। प्रसूता का मायका मुगौरा है। महिला के साथ आई आशा कार्यकर्ता नीलम जो मुगौरा क्षेत्र से है, प्रसूता को अस्पताल से बाहर ले गई।
शाम करीब 3:53 बजे प्रसूता को एंबुलेंस से दोबारा सीएचसी लाया गया। एंबुलेंस के एमटी गणेश कुमार ने बताया कि मरीज को जीके हॉस्पिटल नरैनी से लाया गया था। स्टाफ नर्स और अन्य महिला कर्मचारियों ने गर्भवती को लेबर टेबल पर पहुंचाया और सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन
शाम करीब 4:33 बजे प्रसव हुआ, जिसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 2.90 किलोग्राम है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास यादव ने बताया कि बच्चे का जन्म अस्पताल के अंदर हुआ है। जच्चा और बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।