फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The heat made people dizzy, the heatwaves made them miserable, and the mercury reached 44.8 degrees.

Banda News: तपिश से चकराने लगा सिर, लू के थेपेड़ों ने किया बेहाल, पारा 44.8 पर पहुंचा

Sun, 17 May 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The heat made people dizzy, the heatwaves made them miserable, and the mercury reached 44.8 degrees.
फोटो - 12 दोपहर दो बजे बांदा- कानपुर मार्ग पर पसरा सन्नाटा। संवाद
बांदा। शनिवार को तेज धूप से लोगों का सिर चकराने लगा जबकि लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। अधिकतम पारा उछलकर 44.8 पर पहुंच गया। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल रहा। न्यूनतम पारा भी 27 पर टिका रहा। हवा में नमी का प्रतिशत घटकर 25 पर पहुंच गया। उत्तर-पूर्व हवा चलने से गर्म और शुष्क हवा रही। धूप में निकलने वाले लोग बचने का जतन करते दिखे।
विज्ञापन

मई माह के दूसरे सप्ताह में पारा तमतमा रहा है। शनिवार का दिन भी भीषण तपिश से भरा रहा। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवा चलने लगी। दोपहर 12 से तीन बजे तक सरकारी कार्यालयों समेत प्रमुख चौराहों यथा बाबूलाल चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, बलखंडी नाका तिराहा आदि में सन्नाटा रहा। लोग बाइकों और ई-रिक्शों से खुद को गमछा और दुपट्टे से बांधे निकलते दिखाई पड़े। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग बांदा-कानपुर मार्ग पर वाहनों की संख्या न के बराबर रही।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से खोले गए प्याऊ में लोग गला तर करते दिखाई पड़े। लोग सड़कों पर धूप से बचने का जतन करते रहे। मंडलायुक्त अजीत कुमार सिंह ने लू से बचाव के लिए विशेष वार्ड स्थापित किए जाने, दवाओं, ओआरएस, शुद्ध पेयजल, कूलर एवं पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। एंबुलेंस सेवा को सक्रिय अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में घर के बाहर जाने से पहले क्या करें
-हाइड्रेशन: घर से निकलने से पहले 1-2 गिलास पानी पीएं। अपने साथ पानी की बोतल रखें।
-पहनावा: हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। धूप के चश्मे का प्रयोग करें।
-सुरक्षा: टोपी, स्कार्फ या छाते का उपयोग करें। धूप में निकलने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं।
-समय का ध्यान: सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच सीधे धूप में जाने से बचें।
-खान-पान: बाहर जाने से पहले हल्का खाना खाएं।
गर्मी से घर आने के बाद क्या करें
-तुरंत एसी/कूलर न चलाएं: धूप से आकर तुरंत बहुत ठंडे पानी में न नहाएं और न ही एसी या कूलर के सामने बैठें।
-शरीर को ठंडा करें: सबसे पहले हाथ-मुंह धोएं और पसीना सुखाएं। जरूरत हो तो ठंडे पानी से स्नान करें।
-तरल पदार्थ पिएं: नींबू पानी, ओआरएस का घोल, नारियल पानी, या सत्तू पिएं।
-त्वचा की देखभाल: अगर टैनिंग या सनबर्न हुआ है तो एलोवेरा जेल लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed