फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The mason died due to the heat of the sun

Banda News: सूरज की तपन ने किया बेहाल, राजमिस्त्री की मौत

Fri, 29 May 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 29 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The mason died due to the heat of the sun
फोटो - 04 बालक को पकड़े परिजन। संवाद
बांदा। भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू जानलेवा होती जा रही है। बृहस्पतिवार को भी पूरा दिन तपिश और लू के बीच बीता। सुबह से ही लू के थपेड़ों ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजमिस्त्री की मौत हो गई जबकि लू की चपेट में आने से किशोर की तबीयत बिगड़ गई। समय से उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे ही तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर 1 बजे तक यह पारा 47 डिग्री को पार कर गया। शाम पांच बजे तापमान 47.5 दर्ज हुआ। हवा में नमी की मात्रा में गिरावट ने गर्मी की तपन को और बढ़ा दिया, जो मात्र 16 प्रतिशत दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की वृद्धि देखी गई, जो 30 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर बांदा-कानपुर समेत सभी हाईवे पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिखाई दिए।
विज्ञापन




इधर भीषण गर्मी के चलते बिसंडा में काम से लौटे 30 वर्षीय राजमिस्त्री अवधेश की भी खाना खाने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी ले गए। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान अवधेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं नरैनी मुर्दी रामपुर गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर यश लू की चपेट में आ गया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार और उल्टियां होने पर उसे आनन-फानन में सीएचसी ले गए। जहां उपचार हुआ। डॉ. विकास यादव ने अत्यधिक गर्मी और लू लगना तबीयत बिगड़ने का कारण बताया। सही समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।




कृषि एवं मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि नौतपा के दौरान होने वाली अत्यधिक गर्मी का असर मानसून पर पड़ सकता है। बुंदेलखंड क्षेत्र में यह मान्यता है कि नौतपा में यदि वर्षा होती है तो आगामी मानसून की मात्रा और वितरण प्रभावित हो सकता है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि आज (बृहस्पतिवार) तक लू का प्रकोप जारी रहा। इसके बाद बादल छाने और आंधी आने की संभावना है।
------



गर्मी से बचाव के लिए डॉक्टरों की सलाह



घर से बाहर जाने से पहले

घर से निकलने से पहले कम से कम एक से दो गिलास पानी पीएं।
हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें।
सिर को ढकने के लिए टोपी या छाते का उपयोग करें।
-----
गर्मी से घर लौटने के बाद:
धूप से आने के तुरंत बाद बहुत ठंडे पानी से स्नान न करें और न ही सीधे एसी या कूलर के सामने बैठें।
सबसे पहले हाथ-मुंह धोएं और पसीने को सुखाएं। यदि आवश्यक हो तो ठंडे पानी से स्नान कर सकते हैं।
नींबू पानी, ओआरएस का घोल, नारियल पानी या सत्तू जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें।
कुछ देर पंखे की हवा में आराम करें।

फोटो - 04 बालक को पकड़े परिजन। संवाद

फोटो - 04 बालक को पकड़े परिजन। संवाद

फोटो - 04 बालक को पकड़े परिजन। संवाद

फोटो - 04 बालक को पकड़े परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed