फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The minimum temperature rose by seven degrees and the maximum by three degrees.

Banda News: न्यूनतम पारे ने सात तो अधिकतम ने ली तीन डिग्री की बढ़त

Mon, 11 May 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 11 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature rose by seven degrees and the maximum by three degrees.
फोटो - 10 तेज धूप से बचने के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर पेड़ की छांव में अपने बच्चे के साथ बैठे - फोटो : स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते चिकित्सक।
बांदा। मई माह के प्रथम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ का खासा असर रहने के बाद अब दूसरे सप्ताह पारे ने फिर तमतमाना शुरू कर दिया है। रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक पारा 38 डिग्री तक पहुंचा, उसके बाद फाइनल पारा 39 डिग्री पर जाकर थमा। उधर, न्यूनतम पारे ने भी 19 डिग्री से 26 डिग्री तक गया। हवा में नमी का प्रतिशत 35 रहा।
विज्ञापन




रविवार 10 मई को हवा शुष्क होने और तेज धूप ने राहगीरों को खासा परेशान किया। दोपहर 11 बजे से पारे ने बढ़ना शुरू किया जोकि दोपहर दो बजे तक सीधा 38 डिग्री और फिर 39 पर जाकर थमा। इसी तरह से न्यूनतम पारे ने भी सीधे सात डिग्री की बढ़त बनाई। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि मई के प्रथम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ का खासा असर रहा है। दूसरे सप्ताह से फिर तापमान बढ़ने लगा है।
विज्ञापन




न्यूनतम तापमान जरूर असामान्य रूप से सीधा सात डिग्री बढ़ा है। रविवार को सड़कों पर सन्नाटा रहा। पीजीटी परीक्षार्थी कॉलेज परिसर के बाहर पेड़ों की छांव में बैठे नजर आए। प्रमुख चौराहों और सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed