सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Those who give the status of Mother of the Nation to the cow will form the government.

Banda News: गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने वाले बनाएंगे सरकार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Those who give the status of Mother of the Nation to the cow will form the government.
विज्ञापन
नरैनी/ तिंदवारी/ बबेरू। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को जनपद वासियों को गोमाता की रक्षा का संकल्प दिलाया। कहा कि सरकार को गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देना चाहिए। आने वाले समय में वहीं सरकार बनेगी जो गोहित के कार्य करेगी।

शंकराचार्य 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा के क्रम में मंगलवार की दोपहर जनपद पहुंचे। प्रयागराज से होते हुए वह बिसंडा, अतर्रा, बदौसा नरैनी होते हुए मुख्यालय पहुंचे। शहर के अलीगंज में शेखर शर्मा व 21 ब्राह्मणों की टोली ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज व गविष्टि यात्रा का स्वागत किया। बुधवार सुबह उन्होंने तिंदवारी, बबेरू में लोगों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी के एक महाविद्यालय में संस्थापक जमुना प्रसाद पाण्डेय व स्थानीयों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व को मानवता, करुणा और सद्भाव का संदेश देती है तथा नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और धर्म के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान महाविद्यालय के संस्थापक ने गोधाम निर्माण के लिए अपनी भूमि दान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में सोनू करवरिया, राजेश पांडेय, रामचंद्र कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
तिंदवारी में भी शंकराचार्य ने लोगों को गोरक्षा और सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसका एकमात्र लक्ष्य गो माता की रक्षा और उनके प्राणों की प्रतिष्ठा करना है, जो वर्तमान में खतरे में है। इस अवसर पर पंकज तिवारी, दीपक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
बबेरू के मां मढ़ी दाई मंदिर परिसर में शंकराचार्य का स्वागत हुआ। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा 10 सालों से सत्ता पर हैं और हिंदुओं ने उन्हें बहुमत दिया है, फिर भी वह गाय को पशु की सूची से हटाकर गो माता का दर्जा नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed