{"_id":"6a0a1a82034e8d62a404d044","slug":"transformers-are-blowing-up-in-the-intense-heat-problems-due-to-increased-load-banda-news-c-212-1-bnd1017-146658-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भीषण तपिश में फुंक रहे ट्रांसफार्मर, लोड बढ़ने से समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भीषण तपिश में फुंक रहे ट्रांसफार्मर, लोड बढ़ने से समस्या
Mon, 18 May 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 18 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
डीएम कालोनी में ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ाते बिजली कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भीषण तपिश में ट्रांसफार्मर भी फुंकने लगे हैं। लोड बढ़ने से यह समस्या आ रही है। प्रतिदिन लोड बढ़ाने और पीली कोठी सब स्टेशन में ट्रांसफार्मरों को सुचारू चलाने के लिए अर्थिंग में पानी डालकर उन्हें ठंडा किया जा रहा है। इससे बिजली गुल होने और शटडाउन रहने से पीली कोठी सबस्टेशन से जुड़े छह फीडरों में बिजली गुल होने की वजह से लोग परेशान हैं। पांच से छह घंटे अलग-अलग मोहल्लों में बिजली गुल होने से करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित रही।
रात करीब 12 बजे डीएम कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर में लोड अधिक होने के चलते अचानक आग लग गई। पूरी रात बिजली गुल होने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब 10 हजार लोग प्रभावित रहे। उधर, इंदिरा नगर में फेस की समस्या से पावर हाई होने की शिकायत पर फीडर को बंद किया गया। तकरीबन दो से तीन घंटे सप्लाई बाधित रही। संकट मोचन एरिया में रात के समय एक फेस गुल रहा।
राजीव नगर की तीन घंटे बिजली बंद रही। अलीगंज फीडर से जुड़े गूलरनाका मोहल्ले में एक फेस बंद होने से सुबह छह बजे बिजली गुल हो गई। इससे करीब 100 से अधिक उपभोक्ता बिन पानी के रहे। शनिवार को दोपहर महेश्वरी देवी में लगे ट्रांसफार्मर में लोड बैलेंस किया गया। करीब 30 मिनट यहां भी बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
तपिश बढ़ने से ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए 33 केवी पीली कोठी सब स्टेशन में स्विच यार्ड में लगे ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में पानी डालकर काम चलाया गया।
-- -- -
तापमान बढ़ने से ट्रांसफार्मरों को बचाने के लिए अर्थिंग में पानी डालकर ठंडा करना पड़ रहा है। गर्मी में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंके हैं। लोड बढ़ाने के लिए ट्रांसफार्मरों पर काम कराया जा रहा है, इसलिए फीडर बंद करना पड़ते हैं। फेस की समस्या को शिकायत आने पर सुलझाया गया है।
राजीव रंजन, अधिशासी अभियंता, बिजली नगरीय खंड, बांदा।