{"_id":"6a148fb9ee4348c10207d19b","slug":"tripping-25-times-in-five-hours-public-suffering-due-to-hours-of-power-cuts-banda-news-c-212-1-bnd1007-147127-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पांच घंटे में 25 बार ट्रिपिंग, घंटों कटौती से आमजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पांच घंटे में 25 बार ट्रिपिंग, घंटों कटौती से आमजन बेहाल
Mon, 25 May 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 25 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 20 फूटा कुआं मोहल्ले में खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करते बिजली कर्मी। संवाद
- फोटो : एथलेक्टिस खेल में शामिल खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भीषण गर्मी में बिजली विभाग उपभोक्ताओं को खून के आंसू रुला रही है। सुबह होते ही बिजली आने-जाने का खेल शुरू हो जाता है। हाल यह है कि एक घंटे में कम से कम दस बार बिजली का आना-जाना होता है। कभी दो मिनट के लिए तो कभी आधे घंटे तक बिजली नहीं आती। ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं। गर्मी से बचाव के लिए घरों में रखे उपकरण मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं।
यह हाल शहर के लगभग सभी मोहल्लों का है। गर्मी में जहां बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है, वहीं कटौती भी जारी है। सोमवार सुबह शंकर नगर मोहल्ले में पांच घंटों में करीब 25 बार बिजली आई-गई। मोहल्ले के अनिरुद्ध गुप्ता, विकास शुक्ला, ऋषिराज, चंदन सोनी आदि ने बताया कि सुबह होते ही बिजली विभाग का खेल शुरू हो जाता है। कहा कि कभी दो मिनट के लिए तो कभी आधा घंटे के लिए बिजली काट दी जाती है।
सोमवार को सुबह छह से 11 बजे के बीच ट्रिपिंग के नाम पर कम से कम 25 बार बिजली काटी गई। कहा कि दोपहर के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। बीते रविवार को पूरी दोपहर बिजली नहीं आई। विभाग के मोबाइल नंबर हर समय व्यस्त रहते हैं। यदि कभी फोन लग भी गया तो कर्मचारी सिर्फ थोड़ी देर में बिजली आ जाएगी, कहकर फोन रख देते हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार इंदिरा नगर के राममिलन, सत्येंद्र, अरविंद, सुनील तिवारी आदि ने बताया कि गर्मी में बिजली विभाग उपभोक्ताओं को खून के आंसू रुला देता है। कहा कि कभी सुबह तो कभी शाम दो से तीन घंटों तक कटौती की जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। लो वोल्टेज और हर 10 मिनट में ट्रिपिंग आमजन को परेशान करती है। कहा कि शासन के दावे और निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से परे हैं। उन्हें जनता की परेशानी से कोई मतलब नहीं।
वहीं इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने पर वह सिर्फ लोड ज्यादा होने की वजह से फॉल्ट और गर्मी से मशीनरी खराब होने का हवाला देकर चुप्पी साध लेते हैं।