फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Troubled by his wife's threats, a young man hanged himself to death.

Banda News: पत्नी की धमकियों से त्रस्त युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 17 May 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 17 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Troubled by his wife's threats, a young man hanged himself to death.
बांदा। शहर के कंचनपुरवा मोहल्ले में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर के पहली मंजिल पर कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की बहन ने पत्नी और सास पर लगातार रुपये मांगने व झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कंचनपुरवा निवासी दिनेश जोशी (35) का शव शनिवार सुबह घर पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सामने रहने वाला पड़ोसी सुबह छत पर पहुंचा। उसने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

बहन अंजू ने बताया कि दिनेश की शादी वर्ष 2017 में कृष्णा के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पत्नी मायके चली गई थी। फिर वापस नहीं लौटी। आरोप है कि बाद में कृष्णा ने कर्वी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दिनेश को जेल भिजवा दिया था। करीब डेढ़ माह जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद पत्नी और उसकी मां हर महीने पांच हजार रुपये की मांग करती थीं। रुपये न देने पर दोबारा जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी। बताया कि दो वर्ष पहले घरेलू हिंसा की एक और प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। इसी को लेकर दिनेश मानसिक तनाव में रहता था।


आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में उसने शुक्रवार रात जान दे दी। दिनेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था और फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला है। आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed