फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two, including a teenage girl, die of snakebite.

Banda News: सांप के डसने से किशोरी समेत दो की मौत

Sun, 16 Aug 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 16 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two, including a teenage girl, die of snakebite.
बांदा। सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक कराने के चक्कर ने एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं सांप के डसने से एक युवक भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना कालिंजर क्षेत्र के क्षेत्र गांव पदौसा सानी निवासी संतोष की बेटी रेशमा (15) शनिवार की सुबह करीब सात बजे घर के अंदर मिट्टी से लिपाई कर रही थी। इस दौरान घर के अंदर बैठे काले सांप ने रेशमा को डस लिया। रेशमा की चीख निकलते ही परिजन दौड़ पड़े। रेशमा ने बताया कि उसे सांप ने डसा है।
विज्ञापन

परिजन ने संतोष को खबर दी जो उस समय घर से बाहर था। परिजन रेशमा को अस्पताल ले जाने की जगह स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराने के लिए लेकर गए। इसके बाद नरैनी के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रेशमा का परीक्षण किया और उसे मृत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से थाना मटौंध क्षेत्र के भूरागढ़ निवासी अमर सिंह (24) स्थानीय लोहा फैक्टरी में काम करता था। घर में वह अपनी पत्नी प्रवंदना और डेढ़ साल के बेटे हर्षित के साथ रहता था। 15 अगस्त की भोर में करीब साढ़े तीन बजे सोते समय अमर सिंह को सांप ने डस लिया।
पत्नी ने तुरंत परिजन को जगाया और घटना बताई तो घरवाले अमर सिंह को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। करीब सुबह साढ़े नौ बजे अमर सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

----
सांप के डसने से दो लोगों की मौत
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के जौरही गांव निवासी रामप्रभात की पत्नी चुनकी देवी (37) शनिवार की रात कोठरी से कंडे निकाल रही थी। तभी सांप ने चुनकी के हाथ में काट लिया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रात में ही उसने दम तोड़ दिया। मरका क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी पिंटू (30) को शनिवार को सोते समय सांप ने डस लिया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed