{"_id":"69c42d7c522c7e91db017817","slug":"two-killed-in-road-accidents-banda-news-c-212-1-bnd1018-143440-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
- खत्री पहाड़ से देवी दर्शन कर घर लौट रहे शहर के शंकर नगर निवासी को ट्रक ने रौंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर मौरंग लदे ट्रकों ने बाइक सवारों को कुचल दिया। एक घायल की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है।
मध्य-प्रदेश के पन्ना जनपद के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के चांदी-पाटी निवासी 35 वर्षीय राममिलन मंगलवार की रात बाइक से मटौंध क्षेत्र के काशीपुर जा रहा था तभी दुरेड़ी स्थित अंडर रेलवे ब्रिज में सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। चालक की तलाश में जुटी है। चचेरे भाई संतोष ने बताया कि राममिलन किसानी करता था और माता-पिता की इकलौती संतान था। उसने अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी है।
अन्य घटना में बीती रात बांदा पुरवा गांव के पास हुई, जहां गिरवां के खत्री पहाड़ से देवी जी के दर्शन कर घर लौट रहे शहर के शंकर नगर मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय अखिलेश सोनी को मौरंग लदे ट्रक ने कुचल दिया। अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठे मोहल्ले के ही दोस्त 20 वर्षीय पुष्पेंद्र तिवारी व उसकी 18 वर्षीय बहन प्रिया तिवारी को भी गंभीर चोट आईं हैं। दिवंगत के चचेरे भाई राहुल सोनी ने बताया कि अखिलेश दो भाइयों में छोटा था। हादसे में प्रिया के एक पैर का पंजा कट गया है। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
Trending Videos