{"_id":"6a00d3f6490f60a7690a2497","slug":"video-of-broken-idols-at-valmiki-ashram-goes-viral-banda-news-c-215-1-ckt1003-130881-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वाल्मीकि आश्रम की मूर्तियां खंडित होने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वाल्मीकि आश्रम की मूर्तियां खंडित होने का वीडियो वायरल
Mon, 11 May 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 11 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें वहां पर लगी कई मूर्तियां खंडित दिखाई दे रही हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं, हालाकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो व फोटो काफी पुराने हैं।
सोशल मीडिया में रविवार को कई वीडियो व फोटो वायरल हुए। इसमें आश्रम के गुफा स्थल के पास कई दीवार टूटी है। भगवान के स्वरूप की कुछ पत्थर की मूर्तियां खंडित दिखाई दे रही हैं। पुलिसकर्मी वीडियो व फोटो खींच रहा है। साथ ही पुलिस बूथ के कमरे की टीन शेड टूटी पड़ी हैं। आश्रम में कई महीनों से कथित महंत भरत दास व लालापुर बगरेही के लोगों के बीच विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि यह पुराने वीडियो हैं। खंडित मूर्तियां अभी की नहीं हैं, टूटने के बाद गुफा व आश्रम में बाहर रखी गई हैं। उनकी जगह दूसरी मूर्ति अंदर लगी हैं। 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है।