{"_id":"69ebb7827d9020bdd1047233","slug":"warning-of-state-wide-agitation-over-arrest-of-farmer-leaders-banda-news-c-212-1-bnd1017-145247-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसान नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसान नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुलंदशहर में गंगा-यमुना लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे किसान कामगार यूनियन (तेवतिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मनवीर तेवतिया और तहसील अध्यक्ष मंजीत पुनिया को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर बुलंदशहर जेल भेज दिया गया है।
यह धरना 07 अप्रैल से ग्राम पंचायत बहांपुर में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। गिरफ्तारी के विरोध में चौधरी मनवीर तेवतिया और मंजीत पुनिया ने बुलंदशहर जेल में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। किसान कामगार यूनियन बांदा के जिलाध्यक्ष रामकिशोर यादव, लतीफ खान, प्रमोद आजाद व सुनील यादव ने विज्ञप्ति के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर नेताओं को रिहा नहीं किया गया और प्राथमिकी दर्ज वापस नहीं ली गई तो पूरे प्रदेश में बड़ा किसान आंदोलन किया जाएगा।