सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   - Was fond of speed and reel making

Banda News: - रफ्तार और रील बनाने का था शौक

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 15 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
- Was fond of speed and reel making
फोटो- 22 बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर 171 की स्पीड पर गाड़ी चलाते हुए अजीत ने फेसबुक पर डाली थी री
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाला अजीत विश्वकर्मा तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने और सफर के दौरान रील बनाने का शौकीन था। परिवार और करीबी लोग उसे कई बार तेज स्पीड में वाहन न चलाने की सलाह देते थे, लेकिन रफ्तार का जुनून आखिरकार उसकी और परिवार के चार सदस्यों की जिंदगी पर भारी पड़ गया।
Trending Videos




परिजनों के मुताबिक अजीत अक्सर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान तेज रफ्तार में स्कार्पियो चलाते हुए वीडियो बनाता था। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी ड्राइविंग से जुड़ी रील और पोस्ट साझा करता रहता था। कुछ दिन पहले ही उसने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियो को 171 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया था। वीडियो में स्पीडोमीटर की सुई 171 पर दिखाई दे रही थी। करीबियों का कहना है कि अजीत को लग्जरी गाड़ियों और हाईस्पीड ड्राइविंग का काफी शौक था। कई बार परिवार के लोग उसे समझाते थे कि एक्सप्रेसवे पर अधिक रफ्तार खतरनाक हो सकती है, लेकिन वह इसे टाल देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बृहस्पतिवार सुबह भी वह परिवार के लोगों को लेकर कबरई लौट रहा था। बताया जा रहा है कि लंबे सफर और थकान के बीच वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed