फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water does not reach the settlement situated at a high altitude.

Banda News: ऊंचाई में बसी बस्ती में नहीं पहुंचता पानी

Thu, 11 Jun 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 11 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Water does not reach the settlement situated at a high altitude.
नरैनी। पनगरा गांव के अनुसूचित जाति बस्ती में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। बस्ती ऊंचाई में होने से पानी ऊपर नहीं पहुंचता, जिससे लोगों को एक किमी दूर गांव के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन

महुआ ब्लॉक के पनगरा गांव की बस्ती की आबादी तीन हजार है। यहां पानी का भीषण संकट है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती ऊंचाई में होने कारण सप्लाई का पानी यहां तक नहीं पहुंचता है। इससे बस्ती के लोगों को पानी लेने के लिए एक किमी दूर जाना पड़ता है। गांव के बाहर बांदा मुख्य मार्ग में लगे हैंडपंप से बस्ती की महिलाओं को पानी भरना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय रामकिशोर, दादू, रोहित आदि ने बताया कि पनगरा गांव में सोलहवीं शाखा जल निगम की ओर से वर्ष 2015 में पेयजल योजना के तहत करोड़ों रुपये से पानी की टंकी बनवाई गई थी। गांव में पाइप लाइन बिछाकर पानी की आपूर्ति वर्ष 2016 में चालू करा दी गई थी। मगर कई वर्ष से बस्ती के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed