{"_id":"6a1b3649a95cea0697099c06","slug":"widening-of-banda-hamirpur-road-stalled-due-to-electricity-pole-dispute-banda-news-c-212-1-bnd1017-147399-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली खंभों के विवाद में अटका बांदा-हमीरपुर मार्ग का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली खंभों के विवाद में अटका बांदा-हमीरपुर मार्ग का चौड़ीकरण
Sun, 31 May 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 31 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुरा (बांदा)। कस्बा में बांदा-हमीरपुर राज्य मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से ठप है। सड़क निर्माण कार्य रुकने से कस्बे में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र के दयाशंकर, रामविलास, जगदीश, मनमोहन, देवदत्त सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिजली विभाग की ओर से लगाए जा रहे पोल मानक के अनुरूप नहीं हैं। इसी कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। कहा कि यदि विभाग निर्धारित मानक के अनुसार कार्य कराए तो कार्य तेजी से कराया जा सकता है।
वहीं कस्बे के मुख्य मार्ग पर लगातार लगने वाले जाम से स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ती है। सड़क संकरी और निर्माण कार्य अधूरा होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली पोल नियमानुसार स्थापित कराए जाएं। इससे मार्ग चौड़ीकरण कार्य में तेजी आएगी और आमजन को राहत मिलेगी। (संवाद)