फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman dies under suspicious circumstances, maternal family alleges murder

Banda News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 19 May 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 19 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, maternal family alleges murder
फोटो - 24 सीमा पांडेय। फाइल फोटो
अतर्रा (बांदा)। घर के आंगन में संदिग्ध हालात में पैर फिसलने से गिरी महिला की प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष से आए भाई ने मारपीट के बाद जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



बिसंडा थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी कुशल पांडेय ने बताया कि उसकी भाभी सीमा पांडेय (32) रविवार की दोपहर घर की आंगन में फिसलकर गिर गईं थीं। जिससे वह गंभीर घायल हो गईं थीं। उन्हें चित्रकूट के सोनेपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया था। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में कुशल की पत्नी साधना भी मौजूद थीं।
विज्ञापन




उधर, सीमा के बड़े भाई चित्रकूट के भौंरी गांव निवासी संतोष मिश्रा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2017 में लवकुश पांडेय के साथ हुई थी। एक पांच साल का बेटा कान्हा भी है। चित्रकूट स्थित मकान में रहने के लिए सीमा और ससुरालियों के बीच तीन साल से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते पति लवकुश पांडेय, देवर कुशल पांडेय व देवरानी साधना ने उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे। रविवार को भी सीमा के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीमा के मोबाइल में डायल-112 नंबर भी कॉल रिकॉर्ड में मौजूद है। ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर जहर खिला दिया है। इससे उसकी मौत हुई है। बहन के शरीर पर चोट, नाक से खून भी बह रहा था। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के लोग मारपीट और जहर खिलाने का आरोप लगा रहे हैं। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed