फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women dragged an officer by the collar over a ration card dispute

Banda News: राशन कार्ड विवाद में महिलाओं ने अधिकारी को कॉलर पकड़कर घसीटा

Sat, 25 Apr 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 25 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women dragged an officer by the collar over a ration card dispute
फोटो - 33 कार्यालय में बहस करतीं नकाब पहने महिलाएं। स्त्रोत : विभाग
नरैनी। कस्बा स्थित आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान न होने से आक्रोशित महिलाओं और आपूर्ति अधिकारी रामदत्त के बीच शनिवार को झड़प हुई। मामला इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने अधिकारी का कॉलर पकड़कर उन्हें कार्यालय से बाहर तक घसीट लिया।
विज्ञापन




आधा दर्जन महिलाएं अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी के समक्ष पहुंची थीं। महिलाओं का आरोप था कि काफी समय से राशन कार्ड बनाने और निरस्त करने में दिक्कतें आ रही थीं, और ऑनलाइन होने के बाद भी बिना कारण कार्ड निरस्त किए जा रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आपूर्ति निरीक्षक और प्राइवेट कर्मी मिलीभगत से बिना प्रस्ताव के अंत्योदय कार्ड बना रहे थे और अधिकारी अपना डिजिटल डोंगल प्राइवेट लड़कों को देकर अवैध वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन




इस दौरान बात इतनी बढ़ी कि महिलाओं ने आपूर्ति अधिकारी रामदत्त का कॉलर पकड़कर उन्हें कार्यालय से बाहर तक घसीट लिया। अधिकारी ने महिलाओं पर अभद्रता करने और कॉलर पकड़ने का आरोप लगाया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। आपूर्ति अधिकारी रामदत्त ने बताया कि नकाब पहने महिलाओं ने अभद्रता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोबाइल फोन से मामले की जानकारी एसडीएम को दे दी है। वह होमगार्ड परीक्षा कराने में व्यस्त थे। बाद में आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed