{"_id":"6ade3d9bf03de8b25d0b42cb","slug":"youth-caught-carrying-cannabis-turns-out-to-be-a-thief-banda-news-c-212-1-bnd1020-153885-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गांजा ले जा रहा युवक निकला चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गांजा ले जा रहा युवक निकला चोर
Sun, 25 Oct 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना पुलिस ने मकान में चोरी के मामले में वांछित आरोपी को 1300 ग्राम गांजे और 4500 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, नकदी चोरी के आभूषण बेचने से मिली थी। आरोपी की निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल किए गए बैग और पारदर्शी डिब्बी भी बरामद की गई है।
प्रभारी निरीक्षक राममोहन राय ने बताया कि रविवार को साड़ी-खैरई मार्ग पर गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खैरई निवासी भूखन उर्फ भूषण को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 1300 ग्राम सूखा गांजा मिला। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ चोरी और मारपीट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार 13 जुलाई की रात खैरई गांव में एक मकान में चोरी हुई थी। इस मामले में पैलानी थाने में मुकदमा दर्ज था और भूखन वांछित चल रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी के बाद पुलिस की आवाजाही बढ़ने पर वह सामान लेकर सूरत चला गया था। वहां उसने चोरी के आभूषण राह चलते एक व्यक्ति को बेच दिए थे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे के अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। (संवाद)