{"_id":"6a29b55d4340ecf61f095138","slug":"youth-consumes-poison-after-dispute-with-girlfriend-dies-during-treatment-banda-news-c-212-1-bnd1018-148024-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने जहर खाया, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने जहर खाया, उपचार के दौरान मौत
Thu, 11 Jun 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
नहरी गांव निवासी 23 वर्षीय शिवम ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजन ने जब कारण पूछा तो जहर खाने की बात सामने आई। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई शिवपूजन ने बताया कि शिवम का एक युवती से प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था।
उन्होंने यह भी बताया कि शिवम कुछ मामलों में जेल जा चुका था और जमानत पर बाहर आने के बाद नियमित रूप से अदालत में तारीख पर जाता था। ऐसे में उसकी आत्महत्या के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।