सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth drowns while bathing in river with maternal uncle

Banda News: मामा के साथ नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 11 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns while bathing in river with maternal uncle
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा-भांजे नदी नहाने गए थे। जहां पर भांजे का पैर नदी में फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद ग्रामीणों व पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई। 24 घंटे बाद युवक का शव नदी से निकाला गया।




चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट निवासी 18 वर्षीय विकास अपने मामा दुर्गेश के साथ केन नदी में मंगलवार को सुबह नहाने गया था। जहां पर नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चल गया और वह डूब गया। मामा के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद युवक की तलाश में नदी में गोताखोरों को उतारा गया लेकिन शाम होने तक युवक का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह-सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से फिर से तलाश शुरू की। जिस पर युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी आनंद कुमार साहू ने बताया कि नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed