{"_id":"69961f1782a3b555d2044f77","slug":"101-couples-took-the-seven-vows-at-dulhadepur-kuti-barabanki-news-c-315-1-brb1001-159291-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दुल्हदेपुर कुटी पर 101 जोड़ों ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दुल्हदेपुर कुटी पर 101 जोड़ों ने लिए सात फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
दुल्हादेपुर कुटी पर आयोजित सामूहिक विवाह मेे मौजूद जोड़े।
विज्ञापन
कोटवाधाम/टिकैतनगर। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के दुल्हदेपुर कुटी पर श्री हनुमत विराट महायज्ञ रामार्चा पूजन के अंतिम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 101 जोड़ों ने सात फेरे लिए। विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू युवकों से विवाह किया। अयोध्या की मुसीदा बनो ने राजकुमार जखवा की रुबा ने सतीश के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लेकर एक दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया।
सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल था। दूल्हे बारातियों के साथ नाचते-गाते और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए कुटी परिसर पहुंचे। प्रवेश द्वार पर फूलों की वर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। विवाह मंडप में विद्वान आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। संत-महंतों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
आयोजन समिति की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी से जुड़े आवश्यक उपहार प्रदान किए गए। इन उपहारों में बेड सेट, ट्राली बैग, चांदी की बिछिया, सोने की कील और बर्तन समेत 51 उपयोगी वस्तुएं शामिल थीं। इसके बाद संतों ने महाभोग प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, हजारों श्रद्धालुओं, वर वधू पक्ष ने भी प्रसाद प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजक और कुटी के महंत बाबा बलराम दास ने बताया कि यह आयोजन गुरु हिंद केसरी बाबा हरिशंकर दास जी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है और यह दसवां सफल आयोजन था। इस मौके पर रवि प्रताप सिंह, चेयरमैन टिकैतनगर जगदीश गुप्ता, मनोज शर्मा, सुंदर मिश्रा, सौरभ दास, बुधराम दास, विकास सिंह, अंशुमान सिंह, सूरज दास, अमन दास सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Trending Videos