{"_id":"69961f718dcf9987f00f4c34","slug":"girls-dominated-the-competition-barabanki-news-c-315-1-brp1005-159277-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रतियोगिता में बेटियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रतियोगिता में बेटियों का रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। संत कवि बाबा बैजनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता विद्यार्थियों के उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना की मिसाल बनकर सामने आई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने प्रतिभा कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
इस वर्ष प्रतियोगिता की सबसे खास बात रही छात्राओं की अभूतपूर्व भागीदारी। कई स्पर्धाओं में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही, जिसने महाविद्यालय में बढ़ती जागरूकता, आत्मनिर्भरता और समान अवसर की भावना को प्रदर्शित किया। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 1500 मीटर दौड़, गोला प्रक्षेप, चक्का प्रक्षेप एवं भाला फेंक जैसी एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। भाला फेंक शिखा वर्मा, चक्र प्रक्षेपण में अनामिका, 200 मीटर दौड़ में सेजल सिंह व गोला प्रक्षेपण में मोनिका प्रथम स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में गोपेश यादव ने प्रथम, कुंदन ने द्वितीय और अमित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि प्रो. अश्वनी कुमार मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल जीवन में संघर्ष करने और लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं। प्राचार्य प्रो. आरके चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने और हार-जीत से ऊपर उठकर सीखने की प्रेरणा दी।
Trending Videos