फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   345 bank accounts under scrutiny; reports filed on eight so far.

Barabanki News: 345 बैंक खाते जांच के घेरे में, अब तक आठ पर रिपोर्ट

Sun, 12 Jul 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 12 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
345 bank accounts under scrutiny; reports filed on eight so far.
बाराबंकी। देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोहों को बाराबंकी से बड़ी संख्या में म्यूल बैंक खाते मिल रहे हैं। महज 10 से 20 फीसदी कमीशन के लालच में बेरोजगार युवक अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को सौंप रहे हैं। इन्हीं खातों के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी की रकम देशभर में इधर-उधर की जा रही है।
विज्ञापन


साइबर अपराध की निगरानी के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध बैंक खाते और मोबाइल नंबर चिह्नित होते हैं। इसके बाद संबंधित जिले की पुलिस उनके धारकों का सत्यापन करती है। बीते दो तीन महीनों की समीक्षा के बाद साइबर सेल ने ऐसे 345 संदिग्ध बैंक खातों का सत्यापन शुरू किया है।
विज्ञापन

जांच में अब तक आठ मामलों में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और भी खातों पर कार्रवाई हो सकती है। शुक्रवार को हैदरगढ़, कोठी, सुबेहा व लोनीकटरा पुलिस ने पांच मोबाइल धारकों को बुलाकर पूछताछ की। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जिले में 345 संदिग्ध खातों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से अपील की गई है कि किसी भी लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक या इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा किसी अन्य व्यक्ति को न दें। ऐसा करना उन्हें भी साइबर अपराध के मामले में आरोपी बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed