{"_id":"69da9b38e47f6b5ba5092fa7","slug":"36-new-substations-will-be-built-at-a-cost-of-rs-3171-lakh-barabanki-news-c-315-1-slko1014-164014-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 31.71 लाख की लागत से बनेंगे 36 नए उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 31.71 लाख की लागत से बनेंगे 36 नए उपकेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग के नए भवनों का निर्माण जिला पंचायत द्वारा कराया जाएगा। शासन स्तर से इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे अब विभागीय निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
जिले के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. एलबी गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में बाराबंकी में कुल 475 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इनमें से कई केंद्र निजी या किराए के भवनों में चल रहे हैं, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को असुविधा होती है। इस समस्या के समाधान के लिए जिले में 36 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र और एक अत्याधुनिक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण प्रस्तावित है।
विभाग इन केंद्रों के निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश कर रहा है। जैसे ही भूमि का आवंटन पूरा होगा, जिला पंचायत निर्माण कार्य शुरू कर देगी। इन सरकारी भवनों के तैयार होते ही किराए पर चल रहे केंद्रों को स्थायी रूप से यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।
योजना के अनुसार, प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर लगभग 31.71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए करीब 70 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इन केंद्रों के बन जाने से टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और परामर्श की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही सुलभ हो सकेंगी। विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं को बुनियादी इलाज के लिए जिला अस्पताल या दूर-दराज के केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
Trending Videos