सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   500 India brand hand pumps lying defunct in 96 panchayats

Barabanki News: 96 पंचायतों में 500 इंडिया मार्का हैंडपंप पड़े खराब

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 15 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
500 India brand hand pumps lying defunct in 96 panchayats
विज्ञापन
बाराबंकी। सिद्धौर ब्लॉक में गर्मी की दस्तक के साथ ही पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ब्लॉक की 96 ग्राम पंचायतों में लगे 9,000 इंडिया मार्का हैंडपंपों में से 500 बंद पड़े हैं। इनमें से 200 हैंडपंपों को रिबोर की आवश्यकता है, जबकि 300 हैंडपंप मामूली तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं।

विडंबना यह है कि इन हैंडपंपों की मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों और सचिवों की है, लेकिन स्थानीय राजनीति और आपसी भेदभाव के कारण मरम्मत कार्य अधर में लटका है। अमसेरूवा स्थित आस्तिक बाबा मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र कोठी और बकसांवा जैसी महत्वपूर्ण पंचायतों में भी हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर सहायक विकास अधिकारी राजेंद्र यादव ने बताया कि मामूली खराबी वाले हैंडपंपों को ठीक करने के निर्देश ग्राम स्तर पर पहले ही दिए जा चुके हैं। रिबोर की श्रेणी वाले 200 हैंडपंपों की सूची उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है और बजट की स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
यदि समय रहते इन हैंडपंपों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाली भीषण गर्मी में क्षेत्र में हाहाकार मचना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed