{"_id":"6a3846c6eca87e64e70a7eb8","slug":"transformer-blew-out-cable-burnt-city-reels-from-tripping-barabanki-news-c-315-1-brp1005-171799-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रांसफार्मर फुंका, केबल जला, ट्रिपिंग से कराह उठा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रांसफार्मर फुंका, केबल जला, ट्रिपिंग से कराह उठा शहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों की मुश्किलें बिजली संकट ने और बढ़ा दी हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने और केबल जलने से शहर के कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रही। दिन-रात हो रही ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। हालात सिर्फ शहर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बाबागंज, मोहना और जैदपुर बिजली उपकेंद्रों से जुड़े करीब साढ़े तीन सौ गांवों में भी लंबी कटौती और रोस्टिंग से करीब तीन लाख लोग बेहाल है। किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही हैं।
छाया चौराहे के पास रविवार तड़के करीब चार बजे ट्रांसफार्मर फुंक जाने से छाया चौराहा, घोसियाना, कंपनीबाग, नेहरू नगर समेत छह मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह दस बजे के बाद कहीं जाकर लोगों को राहत मिल सकी। बिजली गुल रहने से घरों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं लखपेड़ाबाग मोहल्ले में केबल जल जाने से बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही। फाॅल्ट ठीक करने और केबल बदलने में घंटों लग गए, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी का कहना है कि एबीसी जल गया था। लंबा केबल होने से बदलने में समय लग गया।
विज्ञापन
लो वोल्टेज व रोस्टिंग से बढ़ी परेशानी
घुंघटेर। बाबागंज विद्युत केंद्र से जुड़े करीब 160 गांवों की बिजली शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे से रात 11 बजे तक ठप रही। इससे करीब दो लाख लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बार-बार बिजली कटौती होने से गड़िया, जमुआ, महोलिया, लोनार, पिंडसाव, हाजीपुर, धौरहरा समेत कई गांवों में समस्या बनी हुई है। जेई विवेक मिश्रा ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ी है, इसलिए रोस्टिंग की जा रही है।
रात में चार घंटे मिली बिजली, उपभोक्ताओं में आक्रोश
सतरिख। बिजली उपकेंद्र मोहना से जुड़े 104 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि 18 घंटे के बजाय मुश्किल से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। शाम होते ही कटौती शुरू हो जाती है। करीब 50 हजार लोग परेशान हैं। शनिवार रात में मात्र चार घंटे बिजली मिल सकी।
भगवानपुर, जरमापुर और नेवली समेत कई गांवों के उपभोक्ताओं ने रोष जताया है। अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जाती, लेकिन ऊपर से आपूर्ति प्रभावित होने पर रोस्टिंग करनी पड़ती है।
जाग कर गुजारनी पड़ रही रात
सिद्धौर। जैदपुर बिजली उपकेंद्र के जेवरास और अतरौली फीडरों पर लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार रात में चार से पांच घंटे और दिन में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे भीषण गर्मी में लोगों को रातभर जागना पड़ रहा है। किसानों को धान की नर्सरी और खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। दोनों फीडरों से जुड़े करीब 100 गांवों के करीब 60 हजार से अधिक लोग प्रभावित है।