सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Motorcycle rams into parked truck from behind; brother-in-law dies, sister-in-law and nephew critic

Barabanki: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, देवर की मौत, भाभी व भतीजा गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 22 Jun 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

रामनगर-सहादतगंज मार्ग पर रात के समय सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क होने वाले भारी वाहन लगातार काल बन रहे हैं। बिना किसी रिफ्लेक्टर या पार्किंग लाइट के अंधेरे में खड़े इन ट्रकों के कारण पूर्व में भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Barabanki: Motorcycle rams into parked truck from behind; brother-in-law dies, sister-in-law and nephew critic
हादसे में मृतक युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

रामनगर-सहादतगंज मार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उसकी भाभी और मासूम भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। महिला व बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, सोहन ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।



भिठौरा गांव निवासी सोहन (33) खेती-किसानी करते थे। वह छह भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। रविवार को वह अपनी भाभी प्रीती (38) और दो वर्षीय भतीजे शिवांश के साथ बाइक से रामनगर के ही किशुनपुर गांव गए थे। वहां उनके बड़े भाई के साढ़ू तिलकराम लोध की बेटी संजना का विवाह समारोह  था। शादी की खुशियों में शामिल होने के बाद देर रात करीब 12 बजे सोहन अपनी भाभी और भतीजे को लेकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रामनगर-सहादतगंज मार्ग पर चांदामऊ के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में कोहराम, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
सोहन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी शिवानी और दो मासूम बच्चों हर्षित (4) व शिवांश (2) को छोड़ गए हैं। मां शकुंतला और पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सहादतगंज मार्ग पर अवैध पार्किंग 
रामनगर-सहादतगंज मार्ग पर रात के समय सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क होने वाले भारी वाहन लगातार काल बन रहे हैं। बिना किसी रिफ्लेक्टर या पार्किंग लाइट के अंधेरे में खड़े इन ट्रकों के कारण पूर्व में भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण ट्रक चालक सड़कों की पटरियों पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। अगर पुलिस इन अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए और उनके चालान काटे तो ऐसे जानलेवा हादसों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed