सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   barabanki: Row erupts over derogatory remarks against CM Yogi; man assaulted inside his home for protesting.

UP: सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी से भड़का विवाद, घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज, पीड़ितों से मिले मंत्री

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 22 Jun 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर दरियाबाद में विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने वालों के घर में घुसकर मारपीट की गई। मामले में चार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

barabanki: Row erupts over derogatory remarks against CM Yogi; man assaulted inside his home for protesting.
विवाद के बाद पीड़ितों से मिलने पहुंचे राज्यमंत्री सतीश शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बाराबंकी जिले के दरियाबाद क्षेत्र के मिरकापुर गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि टिप्पणी का विरोध करने पर मदरसा संचालक के पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट की। घटना के बाद ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले ने सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ लिया है।



जानकारी के अनुसार गांव निवासी रंजना वर्मा और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री के संबंध में की जा रही कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया था। आरोप है कि इससे नाराज मदरसा संचालक के पुत्र जकरिया ने अपने साथियों को बुला लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़ित गोलू वर्मा का आरोप है कि करीब 20 से 25 लोग उनके घर के बाहर एकत्र हो गए थे, जिनमें चार लोग घर के भीतर घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलू वर्मा के मुताबिक घर में घुसे आरोपियों में से एक युवक के हाथ में चाकू भी था जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर मदरसा संचालक के पुत्र जकरिया समेत दो लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


घटना का वीडियो और इससे जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं, जिसके बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश शर्मा मिरकापुर गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला रंजना वर्मा से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

राज्यमंत्री ने कहा कि किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मदरसे से जुड़े तथ्यों की जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून हाथ में लेने का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर पुलिस ने जकरिया, आदिल, जीशान समेत चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया और कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है तथा आवश्यक होने पर आईटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed