सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   80 percent of lawyers cast their votes in the Bar Council elections

Barabanki News: बार कौंसिल चुनाव में 80 प्रतिशत वकीलों ने किया मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 18 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
80 percent of lawyers cast their votes in the Bar Council elections
कचहरी में मतदान के लिए लाइन में लगे अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चुनाव के प्रथम चरण के दो दिवसीय मतदान के दूसरे व अंतिम दिन शनिवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने मतदान किया। 16 जनवरी को 703 मतदाता ही मतदान कर पाए थे। दूसरे दिन 1,818 वकीलों ने मतदान किया। कुल 80 प्रतिशत वकील मतदान में शामिल हुए।
Trending Videos

पहले दिन मात्र आठ बूथ बने थे जिसे देखते हुए चुनाव प्रभारी अपर जिला जज अशद अहमद हाशमी ने बढ़ाकर 25 बूथ करा दिए थे। अव्यवस्था के कारण मतदान प्रभावित हुआ। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने बूथों की संख्या करीब तीन गुना बढ़ा दी। इसके बाद कुल 60 बूथ हो गए। पहले 3061 मतदाताओं की मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी। बाद ने 56 की सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी हुई। इसे मिलाकर जिला मुख्यालय के मतदान केन्द्र पर 3,117 मतदाता थे, जिनमे से कुल 2,521 ने मताधिकार का प्रयोग किया। तहसील हैदरगढ़ में मुंसिफ कोर्ट होने के कारण वहां अलग मतदान केन्द्र था। यहां 299 मतदाताओं में से 255 ने मतदान किया। मतदान सुबह दस बजे शुरू होकर पांच बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
मतदान को लेकर कचहरी के बाहर हाईवे के दोनों किनारों पर कैंप लगे थे। केंद्र के 100 मीटर दूरी से प्रत्याशियों के समर्थक वोट मांगते रहे। भारी संख्या में पुलिस बल आस पास तैनात रहा। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल चुनाव के लिए इस बार 333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इनमें से 25 चुने जाने हैं। अभी मतदान के तीन चरण शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed