{"_id":"69655bdbb9a43af70002f3ce","slug":"a-blood-bank-and-icu-are-needed-at-haidergarh-chc-barabanki-news-c-315-1-brb1001-156178-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हैदरगढ़ सीएचसी पर ब्लडबैंक और आईसीयू की आवश्यकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हैदरगढ़ सीएचसी पर ब्लडबैंक और आईसीयू की आवश्यकता
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी हैदरगढ़ का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की स्टेट टीम।
विज्ञापन
हैदरगढ़। स्थानीय सीएचसी पर ब्लड बैंक व आईसीयू स्थापित करने की जरूरत है। यह बात सोमवार को विशेषज्ञों की टीम के सीएचसी के निरीक्षण और संसाधनों की समीक्षा के दौरान सामने आई।
शासन की ओर से नामित अधिकारी डॉ. अरुना सिंह ने लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग स्थित सीएचसी से एक किलोमीटर की परिधि में पूर्वांचलएक्सप्रेस-वे के दृष्टिगत सीएचसी पर ब्लड बैंक यूनिट व आईसीयू स्थापित किए जाने पर बल दिया। हाईवे व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आए दिन होने वाले हादसों में लोग घायल होते हैं। सीएचसी पर उन्हें लाया जाता है। 50 किलो मीटर दूर लखनऊ व इतनी ही दूरी पर स्थित जिला अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही अधिकांश लोगों की जान चली जाती है। ब्लड बैंक व आईसीयू की व्यवस्था होगी तो लोगों की जान बचाई जा सकेगी। सीएचसी पर हड्डी व ईएनटी जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पहले से ही है। उसे भी पूरा कराने के संबंध में शासन को रिपोर्ट देने की बात डॉ. अरुणा सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर दवा वितरण, ओपीडी व आकस्मिक सेवा का संचालन बेहतर है।
न्होंने सीएचसी परिसर समतल कराने व पार्किंग की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश सीएचसी अधीक्षक को दिए। एसीएमओ डॉ. एन-कमाल भी मौजूद रहे। सीएचसी रामसनेहीघाट का भी डॉ. अरुणा सिंह ने निरीक्षण किया। यहां भी मानव संसाधन की भारी कमी पाई गई। इसके लिए शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र व नोडल अधिकारी डॉ. रईस खान आदि मौजूद रहे।
Trending Videos