{"_id":"6a1de913b8449d51c50041e3","slug":"a-confluence-of-talent-and-products-from-across-the-country-under-one-roof-barabanki-news-c-315-1-brp1005-169654-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एक ही छत के नीचे देशभर के हुनर और उत्पादों का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एक ही छत के नीचे देशभर के हुनर और उत्पादों का संगम
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के जीआईसी मैदान में राष्ट्रीय एकता विकास संस्था की ओर से आयोजित प्रदर्शनी मेला इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 70 स्टॉलों से सजे इस मेले में देश के कई राज्यों की कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पाद एक ही जगह देखने को मिल रहे हैं।
कई क्षेत्रों के कारीगर और व्यापारी अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं।
मेले में जैसे ही लोग प्रवेश कर रहे हैं, तरह-तरह के स्टॉल, उत्पाद और हस्तनिर्मित वस्तुएं उनका ध्यान खींच रही हैं। मेले में राजस्थान से आए पारंपरिक अचार अपने अनोखे स्वाद और देसी मसालों की खुशबू के कारण लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं सहारनपुर का नक्काशीदार फर्नीचर अपनी कारीगरी लोगों को खासा लुभा रहे हैं।
मुरादाबाद के पीतल और धातु से बने बर्तन अपनी चमक और डिजाइन के कारण ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। भदोही और मिर्जापुर के कालीन व हस्तशिल्प उत्पाद घर की सजावट के लिए लोगों की पसंद बन रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos