सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The Governor will meet the inmates of the observation home today.

Barabanki News: संप्रेक्षण गृह में संवासिनियों से आज मिलेंगी राज्यपाल

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 02 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The Governor will meet the inmates of the observation home today.
विज्ञापन
बाराबंकी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को बाराबंकी के दौरे पर आ रही हैं। वह दोपहर साढे़ 12 बजे राजकीय संप्रेक्षण गृह पहुंचेंगी, जहां संवासिनियों से मिलने के बाद नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष लैब का भव्य उद्घाटन करेंगी। इस दौरान राज्यपाल वहां रह रही बालिकाओं से संवाद भी करेंगी और विभाग द्वारा उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानेंगी।
Trending Videos

महामहिम के इस दौरे को लेकर सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राज्यपाल के आगमन से पहले ही सुरक्षा और सतर्कता के लिहाज से बालिकाओं की सेहत की जांच पूरी कर ली है। विशेष बात यह है कि इस दौरे के दौरान संप्रेक्षण गृह की 34 बालिकाओं और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सिनेशन (टीकाकरण) का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed