सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A worker died after being electrocuted during roof construction

Barabanki News: छत ढलाई के दौरान लगा करंट, मजदूर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 08 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A worker died after being electrocuted during roof construction
 देवा के ग्राम नारायणभारी में करंट लगने से हुई मजदूर की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन।
विज्ञापन
देवा। कोतवाली देवा की ग्राम सभा नारायणभारी के मजरे पनवारी कुटी में शनिवार सुबह छत ढालने के दाैरान सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे सरिया पकड़ने वाले मजदूर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में बुरा हाल है।
Trending Videos

नारायणभारी निवासी हरिश्चंद्र (25) शनिवार सुबह पड़ोस में ही गोविंद के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गए थे। छत ढालने के लिए सरिया का जाल बनाया जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, मकान के ठीक बगल से खुले बिजली के तार गुजर रहे हैं। इसी दौरान छत पर सरिया पकड़ने के दौरान वह तार से छू गया। इससे हरिश्चंद्र करंट की चपेट में आ गए और गिर पड़े। परिजन तत्काल सीएचसी देवा ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हरिश्चंद्र की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार साल व सात माह के दो पुत्र हैं। पत्नी मधु बच्चों को गोद में लिए बेसुध नजर आई। जेई शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने खुले तारों को लेकर पहले से खतरे की आशंका जताते हुए दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed