{"_id":"6987a21a70e03765ce06e32b","slug":"he-fled-the-court-as-soon-as-he-was-convicted-of-murder-barabanki-news-c-315-1-brp1006-158300-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हत्या में दोषी सिद्ध होते ही अदालत से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हत्या में दोषी सिद्ध होते ही अदालत से भागा
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी दीवानी न्यायालय परिसर स्थित इसी बिल्डिंग की दो नम्बर कोर्ट से भागा अभियुक्त।
विज्ञापन
बाराबंकी। हत्या के मामले में अदालत द्वारा दोषी करार होते ही अभियुक्त अदालत से भाग खड़ा हुआ। अफरा तफरी के बीच पीछे पुलिसकर्मी दौड़े, मगर वह कचहरी में भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। उसकी मोबाइल लोकेशन मिली। पर मोबाइल बंद हो जाने से पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस की चार टीमें अभियुक्त की तलाश में जुटी हैं। हत्या में दोषी पाए जाने पर अभियुक्त के पिता व चाचा को जेल भेज दिया गया है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिरन सरैया मजरे रोहना मीरापुर गांव में दो अगस्त 2016 को जमीन विवाद में बरसाती नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिवार के ही मुटरू, उनके भाई गुद्दर, पुत्र सुरजीत व सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा था। अदालत में मुकदमे के विचारण के दौरान सुरजीत की मौत हो गई थी। वर्तमान में मुटरू जेल में ही बंद है, जबकि गुद्दर व सूरज जमानत पर जेल से बाहर थे। शनिवार को एडीजे राकेश कुमार की कोर्ट नंबर दो में इस मामले को लेकर अदालत को अहम फैसला करना था।
मुटरू जेल से, जबकि सूरज व गुद्दर अपने वकील के साथ अदालत में पहुंचे। लंच के बाद अदालत ने तीनों को दोषी करार दिया गया और कोर्ट मोहर्रिर से वारंट बनाने की बात कहकर और दंड अवधि पर अगले दिन के तारीख नियत करने के आदेश दिए। कांस्टेबल वारंट बनाने में लग गए इसी बीच सूरज अचानक अदालत के बाहर भागा। इस पर सभी सन्न रह गए। शोरगुल के बीच पुलिसकर्मी पीछे दौड़े, मगर सूरज को नहीं पकड़ सके। घरटनाक्रम के बाद अदालत ने मुटरू व गुद्दर को जेल भेज दिया, जबकि सूरज की तलाश करने को कहा। घटना के बाद सीओ सिटर संगत कुमार समेत भारी पुलिस बल कचहरी व आसपास खोजबीन में लग गया। मुख्य रास्तों की नाकेबंदी की गई। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने लगे। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीमें हत्या के अभियुक्त की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही पकड़ा जाएगा।
.....................
अदालत में बेहोश हो गया था चाचा
हत्या के इस मामले में 20 सितंबर 2016 को एक आरोपी गुद्दर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। इस दौरान वह अदालत में बहोश होकर गिर गया था। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिर न्यायालय लाकर जेल रवाना कर दिया गया। गुद्दर सूरज का चाचा है।
.......................
Trending Videos