सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The match between Gandhi Club and Chhotelal Eleven ended in a draw

Barabanki News: गांधी क्लब और छोटेलाल इलेवन में मैच ड्राॅ

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 08 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The match between Gandhi Club and Chhotelal Eleven ended in a draw
बंकी में हॉकी मैच के दाैरान ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बाराबंकी। महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा स्व. छोटे लाल चौधरी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ बंकी नगर स्थित खेल मैदान में नेत्र सर्जन भाजपा नेता डॉ. विवेक सिंह वर्मा ने शनिवार को किया। उन्होंने कहा कि हॉकी में जमीनीस्तर की प्रतिभाओं के विकास के लिए महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब की यह पहल सराहनीय है, जो बच्चों की खेल के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है।
Trending Videos

टूर्नामेंट का पहला मैच गांधी क्लब और चौधरी छोटे लाल इलेवन के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। गांधी क्लब की ओर से शिवा ने दो गोल किए। चौधरी छोटे लाल इलेवन की टीम से आदि कश्यप ने भी दो गोल दागे। रोमांचक मुकाबले का अंत दो-दो की बराबरी पर हुआ। इसके बाद खेले गए दूसरे मैच में के.डी सिंह बाबू इलेवन और स्टेशन स्टार क्लब की टीमें आमने-सामने थीं। बाबू इलेवन के खिलाड़ी प्रीतम ने एक गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेफरी रेलवे के राष्ट्रीय खिलाड़ी मुजीब अहमद, शाकिब अकरम और विजय अवस्थी रहे। टूर्नामेंट के आयोजक क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गांधी क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा, नगर पंचायत बंकी चेयरमैन प्रतिनिधि मो. इमरान, सभासद शेखर चौधरी, तौहीद खान, मनीष गौतम, धनंजय शर्मा, प्रेमलता चौधरी, सभासद अवधेश यादव, रेलवे खिलाड़ी मो. फारूख, उपेन्द्र मौर्य, मास्टर इरफान चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed