सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Aliabad resonates with the chant of Ram's name

Barabanki News: राम नाम की धुन से गूंजा अलियाबाद

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 14 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Aliabad resonates with the chant of Ram's name
विज्ञापन
बाराबंकी। अलियाबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बस्ती जिले के मखौड़ा धाम से निकली 84 कोसी परिक्रमा का जत्था यहां पहुंचा। राम नाम के जयकारों और भजन-कीर्तन की मधुर धुनों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

रविवार रात अयोध्या जनपद के पटरंगा में विश्राम करने के बाद सैकड़ों साधु-संतों का जत्था सोमवार सुबह बाराबंकी की सीमा बेलहरी होते हुए आलियाबाद चौराहे पर स्थित जयगुरुदेव ध्यान साधना केंद्र पहुंचा। यहां लोकतंत्र सेनानी महादेव प्रसाद द्वारा परिक्रमा में शामिल संतों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिक्रमा दल सर्वेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा, जहां भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता के नेतृत्व में साधु-संतों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ संतों की सेवा की और जलपान कराया।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग पर हर ओर भक्ति का रंग देखने को मिला। कहीं भक्त राम नाम की धुन पर झूमते नजर आए तो कहीं जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। खास बात यह रही कि इस धार्मिक आयोजन में बुजुर्ग महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती दिखीं।
श्रद्धालुओं लाला हरिश्चंद्र, सुरेश चंद्र, आशीष समेत कई लोगों ने साधु-संतों के लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था की। इस अवसर पर सर्वेश्वर महादेव मंदिर में संतों के सत्कार के लिए हनुमंत शुक्ला, लवलेश, लल्लू प्रसाद मिश्र, पवन, राम केवल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कथा के दौरान गूंजे जय श्रीराम के जयकारे : रामसनेहीघाट। क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर शुक्लनपुरवा हथौंधा में आयोजित सात दिवसीय श्री राम महायज्ञ एवं विराट मानस संत सम्मेलन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
प्रवाचक अनिल पांडेय ने भगवान श्रीराम के जीवन और जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब प्रभु धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed