{"_id":"6a3824ced09bf29b3208164a","slug":"audio-of-a-conversation-regarding-a-transaction-of-one-lakh-rupees-with-a-lekhpal-has-gone-viral-barabanki-news-c-315-1-brb1001-171827-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लेखपाल से एक लाख रुपये लेन-देन संबंधी बातचीत का आडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लेखपाल से एक लाख रुपये लेन-देन संबंधी बातचीत का आडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर निर्माण के दौरान लोधौरा गांव के एक व्यक्ति का मकान भी गया। पहले जमीन विवादित दर्शाए जाने के कारण मुआवजा मिलने में देर हुई। अब मुआवजा मिलने के बाद किसी लेखपाल को एक लाख रुपये देने संबंधी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
वायरल ऑडियो में रुपये देने की बात करने वाला व्यक्ति ही एक लाख रुपये का इंतजाम अभी नहीं होने की बात कहता है। दूसरी ओर से हां, नहीं या ठीक है जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है। बात करने वाला कहता है कि आपकी कृपा से रुपये मिल गए हैं, बैंक से निकल नहीं पाए हैं, निकलेंगे तो एक लाख रुपये दे देंगे।
इस संबंध में एसडीएम रामनगर आनंद त्रिपाठी का कहना है कि ऑडियो किससे बातचीत का है, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।