सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Three arrested for providing bank accounts to cyber criminals

Barabanki: लोगों को फंसाकर साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे बैंक खाते, 19 से 20 साल के तीन आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 06 Apr 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनका बैंक खाता खुलवाया। इसके बाद आरोपियों ने पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

Barabanki: Three arrested for providing bank accounts to cyber criminals
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों को फंसाकर उनके बैंक खाते साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर 19 से 20 साल के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि महाराष्ट्र के पुणे में बैठे मास्टरमाइंड की तलाश तेज कर दी गई है। अब तक 16 खातों के दुरुपयोग का खुलासा हो चुका है।

Trending Videos


शहर कोतवाली क्षेत्र के गोकुलपुर सैनी गांव निवासी चंद्रदीप की शिकायत पर यह पूरा मामला सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि लक्ष्मण पुरी कॉलोनी निवासी वैभव सिंह, देवा के मजीबपुर निवासी आलोक शर्मा और सतरिख क्षेत्र के करखा निवासी अभिषेक कुमार ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनका बैंक खाता खुलवाया। इसके बाद आरोपियों ने पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। कुछ समय बाद जब खाते में संदिग्ध लेनदेन शुरू हुआ, तब ठगी का एहसास हुआ। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाते थे। खातों में फर्जी मोबाइल नंबर लिंक कर देते थे। फिर इन खातों को म्यूल खाते के रूप में साइबर अपराधियों को सौंप देते थे। जांच में सामने आया कि यह गिरोह महाराष्ट्र के पुणे में बैठे एक शातिर व्यक्ति से टेलीग्राम के जरिए जुड़ा था।

शातिरों द्वारा हर खाते के बदले युवकों को करीब 15,000 रुपये दिए जाते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क के सरगना तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीमें महाराष्ट्र में सक्रिय हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed