{"_id":"69f5a30c6d219e3ea7009765","slug":"barabanki-two-innocent-brothers-from-barabanki-drowned-in-a-pond-in-delhi-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाराबंकी के दो मासूम भाइयों की दिल्ली में तालाब में डूब कर मौत, शव पहुंचे गांव तो मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाराबंकी के दो मासूम भाइयों की दिल्ली में तालाब में डूब कर मौत, शव पहुंचे गांव तो मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 02 May 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार
दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद खेलने निकले थे। खेलते-खेलते तीनों द्वारका सेक्टर-24 स्थित एक गहरे तालाब में नहाने चले गए। करीब 10 फीट गहरे तालाब में उतरते ही तीनों बच्चे तैर नहीं पाए और डूब गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
मृतक रवि और वीर।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कुर्सी से बसारा गांव के हनुमान के दो मासूम बच्चे की राजधानी दिल्ली के द्वारिका क्षेत्र में तालाब में डूबकर मौत हो गई। बच्चों के शव गांव पहुंचे तो कोहरा मच गया। दो सगे भाइयों की मौत से बसारा गांव में मातम पसरा है।
Trending Videos
कुर्सी थाना क्षेत्र के बसारा गांव निवासी हनुमान करीब चार साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली गए थे। वहीं, मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे और बच्चों की पढ़ाई भी करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान के दो बेटे वीर (11 ) और रवि (8 ) दिल्ली में उनके साथ रहकर पढ़ाई कर रहे थे। 29 अप्रैल 2026 को दोनों भाई अपने एक पड़ोसी बच्चे के साथ स्कूल से लौटने के बाद खेलने निकले थे। खेलते-खेलते तीनों द्वारका सेक्टर-24 स्थित एक गहरे तालाब में नहाने चले गए।
करीब 10 फीट गहरे तालाब में उतरते ही तीनों बच्चे तैर नहीं पाए और डूब गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार शाम पिता हनुमान दोनों बेटों के शव लेकर बसरा गांव पहुंचे।
